अकाउंटेंट को दोबारा नोटिस देकर मांगा गया जवाब

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

केजीके कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। प्राचार्य ने अकाउंटेंट को वित्तीय जानकारी देने के लिए नोटिस दिया है, लेकिन जवाब नहीं मिला है। पार्किंग से जुड़ी अवैध वसूली के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया था। अब प्राचार्य ने दूसरी बार अकाउंटेंट से जवाब मांगा है।

अकाउंटेंट को दोबारा नोटिस देकर मांगा गया जवाब

केजीके कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के मामले में प्रबंध समिति की जांच मंगलवार को भी पूरी नहीं हो सकी। पार्किंग से जुड़े वित्तीय मामलों का हिसाब अकाउंटेंट से मांगा गया था मगर उन्होंने अभी तक इसका हिसाब नहीं दिया है। कॉलेज के प्राचार्य की ओर से एक बार फिर नोटिस देकर वित्तीय मामलों का जवाब मांगा है। प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने अकाउंटेंट को पत्र भेजकर पार्किंग के टेंडर, ठेका प्रक्रिया और कॉलेज के खाते में जमा धनराशि का ब्योरा मांगा था। उनसे यह भी पूछा गया था कि पार्किंग का टेंडर कब और किस प्रक्रिया के तहत हुआ।

साथ ही पार्किंग से प्राप्त रकम में से कॉलेज के खाते में कितनी धनराशि जमा की गई, इसका अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था। मालूम हो कॉलेज में अवैध रूप से पार्किंग वसूली के खिलाफ सात सितंबर को अवैध पार्किंग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पार्किंग से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की थी। पार्किंग संचालक से भी पूछताछ की गई थी, लेकिन वह टेंडर और संचालन की अनुमति से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया था। जवाब नहीं मिलने से जांच पर नजर प्राचार्य के अनुसार अकाउंटेंट सोमवार को कालेज में आए मगर उन्होंने अब तक जवाब कॉलेज प्रशासन को नहीं दिया है।प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को अकाउंटेंट को दूसरा नोटिस देकर जवाब मांगा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअकाउंटेंट को दोबारा नोटिस देकर मांगा गया जवाब