झारखंड में अब भी 20.8 फीसदी लोग कर रहे की-पैड फोन का इस्तेमाल
स्मार्ट फोन के युग में झारखंड में 20.8 फीसदी लोग की-पैड फोन का उपयोग कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है, जहाँ 78.1 फीसदी लोग स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। पुडुचेरी 25.5 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है। दिल्ली में महिलाएं फोन के मामले में पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट हैं।

स्मार्ट फोन के जमाने में अब की-पैड फोन शायद ही किसी के हाथ में देखने को मिलता है। हालांकि झारखंड में अब भी 20.8 फीसदी लोग की-पैड फोन का उपयोग करते हैं। इस मामले में झारखंड देश में चौथे स्थान पर है। राज्य में 78.1 फीसदी लोग स्मार्ट फोन और 1.1 फीसदी लोग स्मार्ट और की-पैड फोन दोनों उपयोग करते हैं। इसमें 19.19 फीसदी पुरुष की-पैड फोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा 22.3 फीसदी है। देश भर में 2025 में सर्वेक्षण के आधार पर राष्ट्रीय सर्वे की यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। पुडुचेरी में सबसे अधिक की-पैड फोन
झारखंड में की-पैड फोन का उपयोग
देश में की-पैड फोन इस्तेमाल करने वालों में झारखंड चौथे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर पहले स्थान पर पुडुचेरी है, जहां 25.5 फीसदी लोग इस फोन का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे स्थान पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल है, जहां 24.6 फीसदी लोग ऐसे फोन का इस्तेमाल करते हैं और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जहां 24.1 फीस दी लोग की-पैड फोन का इस्तेमाल करते हैं।
स्मार्ट फोन का उपयोग
देश में दमन दीव में सर्वाधिक स्मार्टफोन, दिल्ली चौथे स्थान पर
देश में सबसे अधिक स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वाले लोग दादर नगर हवेली और दमन दीव में हैं। यहां 98 फीसदी लोगों के पास स्मार्ट फोन है। दूसरे स्थान पर 92.8 फीसदी के साथ लद्दाख है, तीसरे स्थान पर 92.6 फीसदी के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली 90.1 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर है। बिहार की स्थिति झारखंड से बेहतर है और यहां 79.3 फीसदी लोग स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं, 13.6 फीसदी लोग की-पैड फोन का और 1.1 फीसदी लोग दोनों तरह के फोन का उपयोग करते हैं।
दिल्ली में महिलाओं का स्मार्ट फोन उपयोग
दिल्ली में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं स्मार्ट
सबसे अधिक रोचक यह कि दिल्ली की महिलाएं फोन के मामले में पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट हैं। दिल्ली की 91.1 फीसदी महिलाएं स्मार्ट फोन का उपयोग करती हैं तो वहीं 89.4 फीसदी पुरुष इसका उपयोग करते हैं। इस तरह दिल्ली अकेला नहीं, बल्कि देश के ऐसे 10 राज्य हैं, जहां पुरुषों से अधिक महिलाओं के पास स्मार्ट फोन हैं। इनमें गोवा, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। हालांकि पुडुचेरी में स्थिति सबसे उलट है। यहां स्मार्ट फोन के मामले में पुरुष सबसे आगे हैं। यहां पर 74.5 फीसदी पुरुष स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं तो 62.8 फीसदी महिलाएं स्मार्ट फोन का उपयोग करती हैं।


