कांग्रेस-सपा को एसाईआर से नहीं 2027 में हार का भय: केशव प्रसाद
लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अफ़सोस, है कि 'मृतप्राय' पड़ी पार्टियां भी करोड़ों 'मृत मतदाताओं' की बहाली की पैरवी कर रही हैं। कांग्रेस-सपा को एसआईआर से नहीं, बल्कि 2027 में अपनी सियासी जमीन खिसकने की ‘बौखलाहट’ है।उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा खो चुके राहुल गांधी और अखिलेश यादव अब अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने में लगे हैं। हार का डर, आरोपों का शोर और जनता को गुमराह करने की कोशिश ही इनकी राजनीति बन गई है।
उत्तर प्रदेश की जनता इनके ‘छल-छद्म’ और ‘फरेब’ को अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि देशवासियों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनके ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़ा है। इसी विश्वास के साथ 2027 में लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और सपा-कांग्रेस के सत्ता में वापसी के सारे मंसूबों पर जनता अपने जनादेश से पानी फेर देगी!


