चार दशक से चकमा दे रहे कुरूप को झारखंड के अस्पतालों में तलाश रही केरल पुलिस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

चार दशक से फरार केरल के कुख्यात अपराधी सुकुमारा कुरूप की तलाश अब झारखंड के अस्पतालों में शुरू हो गई है। वह चाको हत्या मामले का मुख्य आरोपी है और अपने इलाज के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। केरल क्राइम ब्रांच अब उसके पुराने मेडिकल रिकॉर्ड की खोज कर रही है।

चार दशक से चकमा दे रहे कुरूप को झारखंड के अस्पतालों में तलाश रही केरल पुलिस

चार दशक से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे केरल के कुख्यात सुकुमारा कुरूप की तलाश अब झारखंड के अस्पतालों तक पहुंच गई है। केरल के चर्चित चाको हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुरूप ने दिल की बीमारी के इलाज के लिए कभी पीसी जोशी तो कभी पीएस जोशी नाम का सहारा लिया था। इसी फर्जी पहचान के सहारे उसके झारखंड में (तब बिहार) इलाज कराने के मिले पुराने सुरागों को खंगालने के लिए केरल क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंची। यहां अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया से मिलकर पुराने मेडिकल रिकॉर्ड में पीएस जोशी अथवा पीसी जोशी नाम से इलाज कराने वाले मरीजों की जानकारी तलाशने का आग्रह किया है।

अधिकारियों की मानें

अधिकारियों की मानें तो जनवरी 1984 से फरार सुकुमार कुरूप देश में सबसे अधिक समय से फरार अपराधियों में शीर्ष पर है। इसके बाद 1986 से फरार मुंबई का गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का नाम आता है। जानकारी के अनुसार सुकुमारा कुरूप जनवरी 1984 में केरल के अलप्पुझा जिले में हुए बहुचर्चित चाको हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसपर अपने साथियों के साथ मिलकर चाको की हत्या करने और शव को इस तरह जलाने का आरोप है कि उसकी पहचान कुरूप के रूप में कराई जा सके। इस हत्या के पीछे उसका मकसद करीब आठ लाख रुपये की जीवन बीमा की राशि हासिल करना था। वारदात के बाद कुरूप का ड्राइवर पोन्नप्पन, बहनोई भास्कर पिल्लई और साथी चिन्नक्कल शाहू पकड़े गए थे। पोन्नप्पन और भास्कर पिल्लई को उम्रकैद की सजा हुई, जबकि शाहू बाद में सरकारी गवाह बन गया। कुरूप घटना के बाद से ही फरार है।

1989 से है झारखंड कनेक्शन

कुरूप का झारखंड कनेक्शन नया नहीं है। वर्ष 1989 में बोकारो के एक अस्पताल में उसके जैसा दिखने वाला व्यक्ति हृदय संबंधी बीमारी का इलाज कराने पहुंचा था। उस अस्पताल में काम करनेवाली कुरूप के गांव की एक नर्स ने उसे पहचान लिया था। अस्पताल में उसने जोशी नाम से इलाज कराने की कोशिश की। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही जांच शुरू हुई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह गायब हो गया था। इसके बाद रांची और धनबाद में भी उसके इलाज कराने की सूचनाएं पुलिस को मिलती रही हैं। अब इन सभी पुराने सुरागों को जोड़कर केरल क्राइम ब्रांच धनबाद, बोकारो और रांची के अस्पतालों में उसके इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की तलाश कर रही है।

पुलिस के लिए बना पहेली

जनवरी 1984 से फरार कुरूप अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। न उसकी गिरफ्तारी हो सकी और न ही उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। यही वजह है कि केरल क्राइम ब्रांच अब उसके पुराने मेडिकल रिकॉर्ड को अहम सुराग मान रही है। देश के सबसे लंबे समय से फरार अपराधियों में शामिल कुरूप को पकड़ना केरल पुलिस के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मेडिकल रिकॉर्ड मिलना मुश्किल

एसएनएमएमसीएच में इतने पुराने मेडिकल रिकॉर्ड का मिलना मुश्किल है। अधिकारियों के अनुसार उस समय डिजिटल रिकॉर्ड की व्यवस्था नहीं थी। अस्पताल की कई बार शिफ्टिंग हुई है। ऐसे में बिना किसी निर्धारित तिथि के किसी मरीज का वर्षों पुराना मेडिकल रिकॉर्ड ढूंढ़ना काफी मुश्किल भरा काम है।

केरल क्राइम ब्रांच के अधिकारी पीसी जोशी अथवा पीएस जोशी नामक किसी व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड की तलाश कर रहे हैं। मामला काफी पुराना है। बावजूद रिकॉर्ड खोजने की कोशिश की जा रही है।

-डॉ डीके गिंदोरिया, अधीक्षक, एसएनएमएमसीएच

अधिक सामान्य प्रश्न

✦सुकुमार कुरूप कब से फरार है?−
सुकुमार कुरूप जनवरी 1984 से फरार है।
Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार दशक से चकमा दे रहे कुरूप को झारखंड के अस्पतालों में तलाश रही केरल पुलिस