ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेरल: 'CAA का समर्थन कर रहे हिंदुओं की पानी सप्लाई रोकी गई', BJP सांसद शोभा करंदलाजे के इस ट्वीट पर केस दर्ज

केरल: 'CAA का समर्थन कर रहे हिंदुओं की पानी सप्लाई रोकी गई', BJP सांसद शोभा करंदलाजे के इस ट्वीट पर केस दर्ज

केरल में भारतीय जनता पार्टी की सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इसको लेकर उन्होंने 22 जनवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें...

केरल: 'CAA का समर्थन कर रहे हिंदुओं की पानी सप्लाई रोकी गई', BJP सांसद शोभा करंदलाजे के इस ट्वीट पर केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 24 Jan 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल में भारतीय जनता पार्टी की सांसद शोभा करंदलाजे के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इसको लेकर उन्होंने 22 जनवरी को एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि केरल सरकार पर आरोप लगाया था मलप्पुरम में हिंदू परिवारों को पानी नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने नागरिकता अधिनियम में संशोधन का समर्थन किया है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि केरल दूसरा कश्मीर बनने की ओर बढ़ रहा है। मल्लापुरम की कुट्टीपुरम पंचायत के हिंदुओं के यहां पानी सप्लाई रोक दी गई थी क्योंकि उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन किया था। इसके बाद शुक्रवार को भी शोभा करंदलाजे ने ट्वीट कर केरल सरकार पर हमला बोला। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि केरल सरकार की जय हो! चेरुकुन्नू के दलित परिवारों के साथ भेदभाव के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इस पक्षपाती वाम सरकार और दमनकारी रणनीति के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने का समय आ गया है। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि केरल में इतिहास दोहराता है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें