बुजुर्ग की हत्या में नाबालिग लड़की और उसके तीन दोस्त पकड़े गए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केरल के अलाप्पुझा में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके तीन दोस्तों को 67 वर्षीय शिवनकुट्टी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के समय मृतक की पत्नी और बेटी अस्पताल में थीं। आरोपियों ने महंगे सामान खरीदने के लिए सोना चोरी करने की योजना बनाई थी।

बुजुर्ग की हत्या में नाबालिग लड़की और उसके तीन दोस्त पकड़े गए

केरलम का मामला, मृतक की रिश्तेदार है लड़की अलाप्पुझा (केरलम), राज्य में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की और उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 67 वर्षीय शिवनकुट्टी की शनिवार रात करुवट्टा स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई थी।घटना के दौरान उनकी पत्नी और बेटी अस्पताल में थीं, लिहाजा वह घर पर अकेले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले से सोने की चेन और घर में रखा सोना गायब मिला था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इसमें लड़की और उसके तीनों नाबालिग दोस्तों की भूमिका सामने आई।

पूछताछ के बाद तीनों को पकड़ा गया। तीनों पड़ोसी कोल्लम जिले के परावुर के रहने वाले हैं। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने महंगा फोन और बाइक खरीदने के लिए सोना और पैसे चोरी करने की साजिश रची थी। वह घर के पिछले हिस्से से एक खिड़की से अंदर पहुंचे थे और बाद में बुजुर्ग की हाथापाई के दौरान हत्या कर दी। पीड़ित के हाथ-पैर बंधे और गले पर कपड़ा बंधा शव घर पर मिला था। आठवीं में पढ़ने वाली यह लड़की पीड़ित शिवनकुट्टी की करीबी रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बॉयफ्रेंड और दो दोस्तों ने बुजुर्ग की हत्या कर वीडियो कॉल के जरिए लड़की को दिखाया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुजुर्ग की हत्या में नाबालिग लड़की और उसके तीन दोस्त पकड़े गए