एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर समस्या होगी : चेन्निथला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के गलत इस्तेमाल से होने वाली गंभीर समस्याओं को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि एआई से बना एक वीडियो उन्हें डांस करते हुए दिखाता है, जबकि उन्होंने कभी डांस नहीं किया। उन्होंने कहा कि एआई से बनाई गई तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल बदमाशी या डराने-धमकाने के लिए हो सकता है। ऐसे मामलों में लोगों को पुलिस को सूचित करना चाहिए।

एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर समस्या होगी : चेन्निथला

- केरलम के गृह मंत्री ने खुद का उदाहरण दिया तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के गलत इस्तेमाल के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। इस दौरान उन्होंने अपने ही डांस करते वीडियो का उदाहरण दिया, जिसे एआई के जरिये बनाया गया था।एक कार्यक्रम में चेन्निथला ने कहा, एआई का इस्तेमाल तस्वीरों में हेर-फेर और ऐसे वीडियो बनाने के लिए हो सकता है, जिसमें लोगों को ऐसे काम करते हुए दिखाया जाए जो उन्होंने नहीं किए हों। चेन्निथला ने कहा, उन्होंने कभी डांस नहीं किया, लेकिन हाल ही में उन्होंने एआई से बना एक वीडियो देखा, जिसमें उन्हें डांस करते दिखाया गया था।

उन्होंने कहा कि लोग अगर एआई से बने कंटेंट के गलत इस्तेमाल की वजह से बदमाशी, डराने-धमकाने या किसी और तरह की परेशानी का सामना करते हैं तो वे पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस इन्हें साइबरस्पेस से हटाने के लिए कदम उठाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर समस्या होगी : चेन्निथला