बिना कोर्ट अनुमति केरल वक्फ बोर्ड फैसला नहीं लेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केरल हाईकोर्ट ने राज्य वक्फ बोर्ड को बिना मंज़ूरी के बड़े फैसले लेने से रोका। न्यायालय ने निर्देश दिया कि बोर्ड पूंजीगत खर्च और नीतिगत फैसले अदालत की अनुमति के बिना नहीं कर सकता। राज्य सरकार को वक्फ मामलों में प्रतिनिधि की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।

बिना कोर्ट अनुमति केरल वक्फ बोर्ड फैसला नहीं लेगा

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अंतरिम आदेश के जरिए राज्य वक्फ बोर्ड को बिना मंज़ूरी के कोई भी बड़ा फैसला लेने से रोक दिया। इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ वकील ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि बोर्ड अदालत की स्पष्ट मंज़ूरी के बिना कोई भी पूंजीगत खर्च न करे और न ही कोई नीतिगत फैसला ले। पीठ ने सरकार को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बोर्ड में उसके प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए। अदालत ने कहा कि फिलहाल बोर्ड, वक्फ मामलों को देखने वाले राज्य सरकार के संयुक्त सचिव के प्रशासन के तहत काम करेगा।

पीठ के ये निर्देश कई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान आए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।