30 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केरल हाईकोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां की याचिका पर सुनवाई की और 30 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दी। न्यायमूर्ति हरिशंकर वी मेनन ने राज्य सरकार को प्रक्रिया के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया। अदालत ने चिकित्सकीय बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया।

30 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति

- दुष्कर्म पीड़िता की मां की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश कोच्चि, एजेंसी। केरल हाईकोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान पीड़िता के 30 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दे दी।न्यायमूर्ति हरिशंकर वी मेनन ने याचिका को स्वीकार कर राज्य सरकार को प्रक्रिया के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह आदेश किशोरी की जांच के लिए गठित चिकित्सकीय बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर दिया। बोर्ड ने राय दी थी कि गर्भपात ही सबसे उपयुक्त विकल्प है। वहीं, गर्भावस्था जारी रहने से दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा।

अदालत ने रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पीड़िता और उसकी मां से लिखित सहमति पत्र लेने के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News30 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति