अमेरिका में मारी गईं केरलम की दो महिलाओं के शव जल्द आएंगे
अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की दो महिलाओं अंजना हरि और एन. मैरी मैथ्यू की हत्या के बाद केरलम सरकार शव वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर रही है। त्रिशूर में खेल मंत्री ने अंजना हरि के परिवार से मुलाकात की। घटना के पीछे रोजगार संबंधी परेशानियों की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कोट्टायम/त्रिशूर, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की दो महिलाओं की हत्या के बाद केरलम सरकार ने दोनों के शव वापस लाने की प्रक्रिया तेज करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। त्रिशूर की रहने वाली अंजना हरि (35) और तिरुवनंतपुरम की एन. मैरी मैथ्यू उर्फ ऐन (35) की कैलिफोर्निया के मिलपिटास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उनकी दोस्त अनिला (32 ) को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। राज्य के खेल मंत्री ओ. जे. जनीश ने मंगलवार को त्रिशूर जिले में अंजना हरि (35) के घर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में कानूनी प्रक्रियाओं के कारण कुछ देरी हो सकती है, लेकिन सरकार इसे विशेष मामला मानते हुए हस्तक्षेप करेगी।तीनों
महिलाएं पांच साल से दोस्त थीं। ओणम के मौके पर तीनों ने पारंपरिक पोशाक में तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों का कहना है कि यह समझना मुश्किल है कि यह घटना क्यों हबुई। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका में अनिला से जुड़ी रोजगार संबंधी परेशानियां इस घटना की वजह हो सकती हैं।


