एक करोड़ के हाथी दांत के साथ छह गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल के वन विभाग ने नारिकुनी में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हाथी का एक दांत जब्त किया है। आरोपियों में कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम के निवासी शामिल हैं। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण कानून को लागू करने के तहत की गई है।

कोझिकोड (केरल), एजेंसी। केरल के वन विभाग ने रविवार को नारिकुनी में छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हाथी का एक दांत जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोझिकोड के पलाथ निवासी असील और मुहम्मद रिहान, तिरुवनंतपुरम के मंगलपुरम निवासी डिनसाद, कोट्टायम के विंसेंट केवी, कोझिकोड के थामारासेरी निवासी फरीद और तिरुवनंतपुरम के पलप्पुरम का सुधीर शामिल है।


