ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां बना रहे कैदी 

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां बना रहे कैदी 

केरल में बाढ़ से मची तबाही के कारण राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों की मदद के लिए यहां सेंट्रल जेल के कैदी भी जुटे हुए हैं और वे उनके लिए रोटियां बना रहे हैं। आठ अगस्त से बाढ़ में अब तक 300 से ज्यादा...

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां बना रहे कैदी 
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 20 Aug 2018 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल में बाढ़ से मची तबाही के कारण राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों की मदद के लिए यहां सेंट्रल जेल के कैदी भी जुटे हुए हैं और वे उनके लिए रोटियां बना रहे हैं। आठ अगस्त से बाढ़ में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान गई है और सात लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। यहां पूजाप्पुरा की सेंट्रल जेल में कुछ सालों से कारोबारी उद्देश्यों से चपाती, सब्जी और चिकन करी जैसी कई खाद्य सामग्रियां 'फ्रीडम' नाम के ब्रांड से बेची जा रही हैं।

कम कीमत वाले पकवान शहर में कई काउंटरों पर बेचे जाते हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार, बीते हफ्ते बाढ़ पीड़ितों के लिए औसतन 40 से 50 हजार चपाती बनाई गईं। करीब 50 कैदियों की जमात अलग-अलग पालियों में दिन रात चपाती बनाने के काम में लगे हैं।  चपाती और सब्जी के पैकेट जिले के अधिकारियों को सौंपे गए हैं। इन्हें राहत शिविरों में वितरित किया जाना है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हमारे खाने के पैकेट मुख्य रूप से छतों और एकांत में बनी इमारतों में फंसे लोगों को हवाई मार्ग से पहुंचाने के लिए हैं।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने केरल में आई भीषण बाढ़ 'गंभीर प्रकृति की आपदा' घोषित किया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि केरल में आई बाढ़ और भूस्खलन की प्रबलता को देखते हुए यह सभी व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए गंभीर प्रकृति की एक आपदा है। केरल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 7. 24 लाख विस्थापित लोगों ने 5,645 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। 

केरल बाढ़ : जांबाज जवानों ने गर्भवती लकवाग्रस्त महिला को बचाया, देखें Video

केरल बाढ़ से जुड़ी हर खबर पढ़ें बस एक क्लिक में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें