ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेरल बाढ़ : महिला ने कुत्तों के खातिर मुश्किल में डाली अपनी जान, NDRF टीम वापस भेजी

केरल बाढ़ : महिला ने कुत्तों के खातिर मुश्किल में डाली अपनी जान, NDRF टीम वापस भेजी

केरल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तीनों सेनाओं और अन्य एजेन्सियों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रहा है। एनडीआरएफ के बचाव अभियान के दौरान एक महिला ने अपने...

केरल बाढ़ : महिला ने कुत्तों के खातिर मुश्किल में डाली अपनी जान, NDRF टीम वापस भेजी
नई दिल्ली। एजेंसीSat, 18 Aug 2018 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तीनों सेनाओं और अन्य एजेन्सियों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रहा है। एनडीआरएफ के बचाव अभियान के दौरान एक महिला ने अपने घर को अपने 25 कुत्तों के बिना छोड़ने से इनकार कर दिया। राहत एवं बचाव दल के एक सदस्य ने शनिवार को यह जानकारी दी। ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल के सैली वर्मा ने कहा कि कुत्तों को बाढ़ वाले घर में बिस्तरों पर घूमते देखा गया। 

वर्मा ने बताया कि महिला सुनीता ने त्रिशूर में अपने घर से सुरक्षित स्थान पर अपने पालतु कुत्तों के बिना जाने से इनकार कर दिया। बचाव दल के सदस्यों ने जब सुनीता को बताया कि वे उसके कुत्तों को नहीं निकाल सकते तो उसने उन्हे वापस भेज दिया। वर्मा ने बताया कि बाद में महिला उसके पति और सभी कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

शनिवार को 23 और लोगों की मौत 
केरल में शनिवार को हुई बारिश में कम से कम 23 और लोगों की मौत हो गई, जिसमें 15 पीड़ितों के शवों को बाढ़ के पानी पर तैरते हुए देखा गया। राज्य भर में बचाव और राहत अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है।
केरल में बचाव अभियान जारी,10 हजार से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू

खाद्य पदार्थों और पीने के पानी की भारी कमी
बिजली आपूर्ति और संचार लिंक टूटने, खाद्य पदार्थों, पीने योग्य पानी और दवाओं की कमी और प्रभावित क्षेत्रों से निकासी का इंतजार करने वाले लोगों की संख्या सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।
केरल बाढ़ : छत पर उतारा हेलिकॉप्टर, बचाई 26 लोगों की जान बचाई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें