माकपा नेता रियास ने पत्नी वीना पर लगे आरोपों को खारिज किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--वरिष्ठ माकपा नेता पिनाराई विजयन की बेटी हैं वीना --ईडी ने हवाला लेन-देन का लगाया

माकपा नेता रियास ने पत्नी वीना पर लगे आरोपों को खारिज किया

कोझिकोड (केरल), एजेंसी। माकपा नेता पीए मोहम्मद रियास ने मंगलवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि उनकी पत्नी वीना टी ने ईडी के सामने हवाला लेन-देन की बात मानी है। उन्होंने कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की कोशिशें हैं। वीना पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन की बेटी हैं। रियास ने कहा कि इस साल मई में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जो लिखा हुआ नोट्स मिला था, वह वीना के भविष्य के किसी बिजनेस प्लान से जुड़ा था। उन्होंने दावा किया कि चूंकि, हवाला लेन-देन के मामले में उन्हें फंसाने की ईडी की पिछली कोशिशें नाकाम रहीं, इसलिए एजेंसी अब उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े एक ग्रुप पर ऐसे आरोप लगा रही है।इस

बीच, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख और राज्य के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने कहा कि ईडी के आरोप स्वीकृत रिकॉर्ड पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है और मिलने वाली कानूनी सलाह के आधार पर उचित फैसला लिया जाएगा। ईडी ने आरोप लगाया है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने आईटी कंसल्टेंसी सेवाओं के नाम पर वीना की अब बंद हो चुकी कंपनी, एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस को 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाकपा नेता रियास ने पत्नी वीना पर लगे आरोपों को खारिज किया