केरल विधानसभा में सीईसी को हटाने का प्रस्ताव पास

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

--मुख्यमंत्री सतीशन ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल विधानसभा ने सोमवार

केरल विधानसभा में सीईसी को हटाने का प्रस्ताव पास

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल विधानसभा ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पास किया। यह प्रस्ताव मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विवाद के बीच लाया गया। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पेश किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि वोट देने का अधिकार हमारे लोकतंत्र की नींव है। किसी भी संस्था को हमारे नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। हमारा रुख साफ है। वोट देने के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। संविधान का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र बना रहना चाहिए। केरल निष्पक्ष चुनाव के लिए मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि केरल ने इतिहास रचा है। पहली बार केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पास किया है। हमारी चुनावी प्रक्रिया की ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

बिल वापस मंगाने की मांग

निजी विश्वविद्यालय बिल पर सरकार का रुख

केरल विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव पास करके केंद्र से ‘केरल निजी विश्वविद्यालय बिल’ वापस मंगाने की मांग की। यह बिल अभी राष्ट्रपति के पास लंबित है। सरकार का कहना है कि राज्य की विधायी (कानून बनाने की) प्रक्रिया के इतिहास में शायद यह अपनी तरह का पहला कदम है। उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने यह प्रस्ताव पेश किया। यह बिल पिछली वामपंथी सरकार के कार्यकाल में पास हुआ था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब इस कानून को इसके मौजूदा स्वरूप में आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। जॉन ने कहा कि सरकार राज्य में निजी विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी और विदेशी यूनिवर्सिटी के लिए एक साफ कानूनी ढांचा बनाना चाहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव क्यों पास किया?−
यह प्रस्ताव मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विवाद के बीच लाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेरल विधानसभा में सीईसी को हटाने का प्रस्ताव पास