सीपीआई एम को ही उपनेता का पद : विजयन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने सीपीआई की उपनेता पद की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पद सीपीआई (एम) के नेता को मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को रोकने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।

त्रिशूर (केरल), एजेंसी। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने शनिवार को विधानसभा में उपनेता पद के लिए सीपीआई की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पद सीपीआई (एम) के नेता को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को भेजे जाने वाले पत्र में उनकी पार्टी के नेता का ही नाम होगा। विजयन ने कहा कि नए उपनेता की नियुक्ति के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सिर्फ पत्र भेजने की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार उपनेता की नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं, विजयन ने राज्य सरकार पर जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि चावल, चीनी, सब्जियों, नारियल तेल और फलों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।


