जेरोम डीवाईएफआई केरल की पहली महिला अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
डीवाईएफआई ने चिंथा जेरोम को केरल की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया। चिंथा जेरोम, कोल्लम की निवासी हैं और छात्र जीवन से एसएफआई में सक्रिय रही हैं। सम्मेलन के अंतिम दिन, सीपीआई (एम) से जुड़े एम विजिन को सचिव और आर राहुल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

त्रिशूर (केरलम), एजेंसी। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने चिंथा जेरोम को केरल की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। कोल्लम की रहने वाली जेरोम छात्र जीवन से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में सक्रिय थीं। वहीं, सीपीआई (एम) से जुड़े विधायक एम विजिन को सचिव और आर राहुल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन शनिवार को पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।


