चढ़ावा मामले में केजरीवाल ने मांगा जवाब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर के चंदे में गबन के मामले को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल छोटे कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं जबकि असली दोषियों को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं के चंदे और मंदिर निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

चढ़ावा मामले में केजरीवाल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर के चंदे में कथित गबन के मामले को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा। साथ ही आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल ताकतवर लोगों को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जमीन की खरीद और उसके निर्माण के अलावा श्रद्धालुओं से मिले चंदे में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बात स्वीकार नहीं की जा सकती कि यह सब होता रहा और केंद्र सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी।

केजरीवाल ने सवाल किया कि केंद्र सरकार ने चोरी रोकने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि आठ लोगों को गिरफ्तार करके हमें छला जा रहा है। असली लोग (दोषी) कोई और हैं। ये आठ लोग केवल ‘प्यादे’ हैं। मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि ताकतवर लोगों को क्यों बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने सवाल किया कि श्रद्धालुओं के चंदे की कथित चोरी करने और करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वालों के मकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा। आप संयोजक ने आरोप लगाया कि निजी व्यक्तियों ने 14 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को 95 करोड़ रुपये में बेची और मंदिर के निर्माण कार्यों में कमीशन लिए जाने के भी आरोप हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।