कांवड़ रूट को लेकर अफसरों ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

सावन के दौरान कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए इस बार रूट प्लान में बदलाव किया जा रहा है। एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया और बैठकें कीं। भारी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए प्लान बनाया गया है, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही सुगम हो सके।

कांवड़ रूट को लेकर अफसरों ने किया निरीक्षण

सावन के दौरान कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार रूट प्लान में फेरबदल किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने रूट का निरीक्षण कर तिलहर सीओ के साथ बैठक की। कछला से जल भरने के लिए मुख्य आवागमन बरेली-बदायूं रोड से होता है, जो इन दिनों निर्माणाधीन है। इसके लिए भारी वाहनों को बिनावर से ही गंगा एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट करने की प्लानिंग है। फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर में कांवड़ियों एवं वाहनों की आवागमन की व्यवस्था देखने के लिए शनिवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने इन दोनों रूटों का निरीक्षण किया।

इसके लिए शाहजहांपुर में तिलहर के सीओ के साथ मीटिंग भी की गई है। इस दौरान बदायूं से आने वाले कांवड़ियों को दातागंज से नवादा मोड़ से तिलहर, फतेहगंज पूर्वी की ओर जाने के लिए संभावनाएं देखी गईं। अफसरों का कहना है कि इस बार दातागंज से देवचरा और पुठी की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे, जिसके लिए यह प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही अफसरों ने फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी में भी ओवरब्रिज की निर्माण स्थिति का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।