कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता पर

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ और मुजफ्फरनगर के पुलिस और तहसील अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। एसपी सिटी मेरठ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता पर

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर शनिवार को थाना दौराला के दादरी बॉर्डर पर मेरठ और मुजफ्फरनगर के पुलिस और तहसील अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर समन्वयक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दौराला, सरधना, खतौली और जानसठ सर्कल के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त बॉर्डर समन्वय बैठक में अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसपी सिटी मेरठ विनायक भोसले, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, एसडीएम खतौली, सीओ सरधना आशुतोष कुमार, सीओ दौराला शिव ठाकुर, सीओ खतौली रूपाली राय, सीओ जानसठ गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक खतौली, प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर और प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी, चौकी प्रभारी दादरी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सकौती केके गौतम शामिल हुए।

एसपी सिटी मेरठ ने कांवड़ यात्रा के दौरान बॉर्डर क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने और कार्रवाई करने और किसी भी स्थिति में सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।