आकस्मिक स्थितियों के तैयार रहे सभी अधिकारी: शैलेंद्र सिंह नेगी
एडीएम टिहरी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक कीएडीएम टिहरी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक की

कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने और अधिकारियों को आकस्मिक स्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती में एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कांवड़ मेले की तैयारियों व व्यवस्थाओं हेतु सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक हुई। जिसमें शैलेंद्र सिंह नेगी ने विद्युत पोलों व उससे सटी वायरों पर करंट न आए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एडीएम ने संभावित और चिंहित किए गए स्थानों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

