कौशम्बी विस्फोट के बाद जैदपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर पुलिस की सख्ती

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

कौशाम्बी जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस ने आतिशबाजी के कारोबारियों के प्रति अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने दुकानों की जांच की और लाइसेंसी कारोबारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, दुकानदारों को आग से बचाव के उपायों को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया।

कौशम्बी विस्फोट के बाद जैदपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर पुलिस की सख्ती

जैदपुर, संवाददाता। कौशाम्बी जिले में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन आतिशबाजी को लेकर सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कोतवाल संतोष सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निर्मल सिंह ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर आतिशबाजी की दुकानों की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने लाइसेंसी पटाखा कारोबारी अफजाल सहित कई दुकानों व गोदामों पर पहुंच अभिलेख, लाइसेंस समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और दुकानदारों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अभियान के दौरान पुलिस ने आतिशबाजी कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइसेंस में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।

पटाखों को बनाने का कार्य सुरक्षित स्थान पर ही करने के साथ ही दुकान के आसपास किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री न रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को आग से बचाव के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कौशाम्बी की घटना के बाद जैदपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आतिशबाजी कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकौशम्बी विस्फोट के बाद जैदपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर पुलिस की सख्ती