कश्मीर के गुलमर्ग-सोनमर्ग में बारिश और बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी हुई। गुरुवार को भी हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 18 से 22 अक्टूबर तक ज्यादातर जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है। राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

- कोलकाता में 18 से 22 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम श्रीनगर, एजेंसी। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार सुबह बारिश और बर्फबारी हुई। इन क्षेत्रों में अनंतनाग, पहलगाम और आसपास के इलाके शामिल हैं। पर्यटन वाले प्रमुख क्षेत्र गुलमर्ग और सोनमर्ग के साथ जोजिला मार्ग, राजदान टॉप और गुरेज के तुलैल में भी बर्फबारी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।बंगाल में बारिश की संभावना नहींपश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच बाारिश की संभावना नहीं है। 18 से 22 अक्तूबर तक कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
हालांकि, 17 अक्टूबर को कोलकाता समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 18 अक्टूबर को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में भी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है।राजस्थान में राहत संभवपश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग समेत बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी आदि में बारिश हो सकती है।

