सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 5 अक्तूबर से
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर से शुरू होंगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें 11 वर्ष से सीनियर सिटीजन तक के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिताएं विभिन्न स्तरों पर आयोजित की जाएंगी और अंतिम चयन 27-28 अक्टूबर को होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट 4 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं पांच अक्तूबर से शुरू होने जा रही हैं। पांच आयु वर्ग और चार स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। 11 वर्ष से लेकर सीनियर सिटीजन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर पांच एवं छह, न्याय पंचायत स्तर पर आठ और नौ, ब्लॉक, जोन, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर 13 और 14 और फाइनल 27 और 28 अक्तूबर को होगा। पंजीकरण के लिए चार अक्तूबर तक वेबसाइट- https://register.kashisansadkhelkud.com/ खुली रहेगी।


