ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकसौली फायरिंग: 3 दिन से फरार महिला अफसर का हत्यारोपी मथुरा से गिरफ्तार

कसौली फायरिंग: 3 दिन से फरार महिला अफसर का हत्यारोपी मथुरा से गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिल स्टेशन कसौली में दो दिन पूर्व सहायक शहर नियोजक शैल बाला शर्मा की हत्या के आरोपी को आज मथुरा से गिरफ्तार करने का दावा किया। अवैध निमार्ण पर कार्रवाई के दौरान नारायणी...

कसौली फायरिंग: 3 दिन से फरार महिला अफसर का हत्यारोपी मथुरा से गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 04 May 2018 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिल स्टेशन कसौली में दो दिन पूर्व सहायक शहर नियोजक शैल बाला शर्मा की हत्या के आरोपी को आज मथुरा से गिरफ्तार करने का दावा किया। अवैध निमार्ण पर कार्रवाई के दौरान नारायणी गेस्ट हाऊस के मालिक विजय सिंह ठाकुर ने महिला अफसर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में वहां मौजूद एक मजदूर भी घायल हुआ था।

आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि एएसपी शिवकुमार ने फोन पर की है। शिवकुमार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई विशेष जांच टीम के प्रमुख हैं। पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था, मुख्यालय) खुशाल शर्मा ने भी घटना की पुष्टि की है। इस बीच आरोपी की मां नारायणी देवी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि होटल पर कार्रवाई के कारण उनका बेटा तनाव में था और उसने आत्महत्या की भी धमकी दी थी।

जानें पूरा मामला

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सोलन जिले के 13 होटलों के अवैध ढांचे ढहाने के अभियान के वक्त बीते मंगलवार को एक होटल मालिक ने गोली चलाई थी जिसमें एक महिला सरकारी अधिकारी की मौत हो गई थी जबकि लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया था। नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय कुमार ने अभियान दल पर गोली चलाई थी जिसमें सहायक ग्राम एवं नगर नियोजन अधिकारी शैलबाला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे।

उच्चतम न्यायालय ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार को सोलन के कसौली और धर्मपुर के 13 होटलों के अवैध ढांचों को गिराने का निर्देश दिया था और इस उद्देश्य से चार टीम गठित की थीं। अधिकारियों ने कहा कि महिला अधिकारी एक दल का नेतृत्व कर रही थी और होटल मालिकों ने अतिक्रमण अभियान को रोकने के लिए इसे कथित रूप से धमकाने का प्रयास बताया। 

MBA PHD के बाद आतंक की क्लास ले रहे 'होनहार', सुरक्षा एजेंसियां हैरान

सिंधु जल संधिः भारत की सख्ती से तिलमिलाया पाक विश्व बैंक की शरण में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें