स्टिंग ऑपरेशन की कानून के मुताबिक जांच : खरगे
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन की जांच राज्य पुलिस करेगी और इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी। उन्होंने पुलिस की जांच क्षमता पर भरोसा जताते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की सीबीआई जांच की मांग खारिज की। खरगे ने कहा कि कानून के अनुसार जांच होगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने बुधवार को कहा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन की जांच पुलिस करेगी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्हेांने कहा, राज्य की पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है। सीबीआई से जांच कराने की केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की मांग खारिज करते हुए खरगे ने सवाल उठाया कि इसमें केंद्रीय एजेंसी के हस्तक्षेप की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा, कानून के मुताबिक जांच की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

