कर्नाटक पुलिस का सोनारी में छापा, एटीएम कैश वाहन लुट मामले में कर रही जांच
कर्नाटक पुलिस ने बीदर के एटीएम कैश वाहन लूट मामले में सोनारी के परदेशी पाड़ा में छापेमारी की, जिसमें 2 लोग गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार आरोपी आलोक सिंह और अमन सिंह हैं। आलोक के पास से जिंदा गोलियां और 2 पिस्तौल बरामद हुए। घटना में 93 लाख नकद लूटे गए थे और गार्ड की हत्या की गई थी।
कर्नाटक पुलिस ने बीदर शहर में हुए एटीएम कैश वाहन लुट मामले में सोनारी के परदेशी पाड़ा में छापेमारी की पुलिस ने इस मामले में बिहार के वैशाली जिले से पूर्व में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिला निवासी आलोक सिंह उर्फ अंबानी अमन सिंह शामिल है।
गिरफ्तारी और छापेमारी
मंगलवार को कर्नाटक पुलिस कार वाहनों से शहर पहुंची और सोनारी के परदेशी पाड़ा में छापेमारी की। इन घरों में आलोक और अमन किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार आलोक के पास मौजूद एक बाइक की पेट्रोल टंकी से दो जिंदा गोलियां भी बरामद की गई है वहीं आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद किए गए है।
आलोक और अमन का जीवन
स्थानीय लोगों ने बताया कि आलोक अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ अप्रैल माह में ही किराए के मकान में रहने आया था। उसने बताया कि वह मानगो में एक सोफा दुकान में काम करता है वहीं अमन सिंह भी पास के ही एक मकान में किराए पर रहता था। आलोक और अमन कुछ दिनों पहले ही घर से बाहर है जबकि उसकी पत्नी तीन दिन पहले यह कहकर निकल गई कि आलोक का एक्सीडेंट हो गया है।
घटना की जानकारी
कर्नाटक पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने जनवरी 2025 में बीदर शहर में एक एटीएम कैश वाहन को लूट लिया गया था। इस दौरान गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वाहन में रखे 93 लाख नकद को लुट लिया गया था। फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है।


