कर्नाटक से हत्या के आरोपी 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार
हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व एक वृद्ध की हत्या के आरोपी रोहित को कर्नाटक के विजयपुरा से गिरफ्तार किया गया। हत्या का कारण गाली-गलौज था, जिसके लिए आरोपी को 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की और न्यायालय से उसे जेल भेज दिया।

बिंदकी। क्षेत्र के हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व गाली गलौज के विरोध में आरोपी ने वृद्ध की जान ले ली थी। इसके बाद से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस की लगातार तलाश के बाद सफलता मिल गई, कर्नाटक से आरोपी को पकड़कर ले आए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि दबंग युवक रोहित अपराधी प्रवृति का है, जोकि जेल से छुटकर ही आया था। बताया था कि बड़े भाई शिवदयाल को गाली दी थी, जिसका विरोध करने पर लोहे के दरवाजे में सिर पटक पटक के मारा था।
इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोषों दूर रहा। एसपी द्वारा 25 हजार इनाम की घोषणा कर दी गई। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा इनाम की धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। पुलिस ने आरोपी रोहित निवासी हरदौली को कर्नाटक के विजयपुरा जिला के शाही पार्क, जलनगर टीनशेड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई और कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।


