‘वर्दी पहन रखी है इसलिए नागरिकों की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं ले सकते’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिंदू जनजागृति समिति के संयोजक मोहन गौड़ा को बेंगलुरु लाने के मामले में वाइटफील्ड पुलिस को फटकार लगाई। जज ने नागरिकों की स्वतंत्रता को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज न होने और रात करीब दो बजे की शिकायत पर भी नाराजगी जताई गई।

‘वर्दी पहन रखी है इसलिए नागरिकों की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं ले सकते’

- हिंदू संगठन के नेता को बेंगलुरु लाने पर हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा

पुलिस के कार्यों पर नाराजगी

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिंदू जनजागृति समिति के संयोजक मोहन गौड़ा को पूछताछ के लिए उडुपी से बेंगलुरु लाने के मामले में वाइटफील्ड पुलिस के कामकाज पर शनिवार को कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने सवाल किया कि जब गौड़ा को नोटिस देकर तीन दिन बाद पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था तो उन्हें बेंगलुरु लाने की क्या जरूरत थी। जज ने कहा, ‘आप सिर्फ इसलिए नागरिकों की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं ले सकते क्योंकि आपने वर्दी पहन रखी है।’

सीसीटीवी फुटेज की कमी

अदालत ने पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने पर भी सवाल उठाए। पुलिस की ओर से बताया गया कि बिजली के कारण सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस पर जज ने कहा कि वाइटफील्ड पुलिस स्टेशन का नाम बदलकर 'डार्कफील्ड पुलिस स्टेशन' कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आप अंधेरे में काम करते हैं? आपकी गतिविधियां भी अंधेरे में हो सकती हैं।’

मोहन गौड़ा का बयान

मोहन गौड़ा ने कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द होने पर बयान दिया था। पुलिस ने उनके पोस्ट को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया था। जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा कि कोई व्यक्ति दूसरों की नजरों से बच सकता है, लेकिन अदालत की नजरों से नहीं बच सकता। उन्होंने टिप्पणी की कि अब पुलिस को खुद नियंत्रित करने की जरूरत पड़ रही है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

पूछा- कौन अपनी इच्छा से थाने आएगा

अदालत ने पुलिस से पूछा कि रात करीब दो बजे एक पुलिस कांस्टेबल ने शिकायत कैसे दर्ज की और उसके बाद पुलिसकर्मी उडुपी कैसे पहुंच गए। आपको कौन निर्देश दे रहा था? डीसीपी ने अदालत को बताया कि गौड़ा अपनी कार से आए थे और खुद आने के लिए तैयार हुए थे। इस पर जज ने सवाल किया, ‘कौन अपनी इच्छा से पुलिस स्टेशन आएगा? क्या पुलिस स्टेशन कोई पवित्र स्थान है?’

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्नाटक हाई कोर्ट ने पुलिस को क्यों फटकारा?
कर्नाटक हाई कोर्ट ने Hindu Janajagruti Samiti के संयोजक मोहन गौड़ा को बेंगलुरु लाने के मामले में पुलिस के कामकाज पर जबरदस्त नाराजगी जताई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘वर्दी पहन रखी है इसलिए नागरिकों की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं ले सकते’