कॉलेज के पास ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, मजबूरी में छात्रा ने लगाई छलांग; दर्दनाक मौत

लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
Follow us on Google News
share

छात्रा ने बस रोकने की काफी गुहार लगाई लेकिन, ड्राइवर और कंडक्टर ने बस रोकने से साफ इन्कार कर दिया। मजबूरन छात्रा को चलती बस से कूदना पड़ा।

road accident

चलती बस से छलांग लगाने पर इंजीनियरिंग की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कर्नाटक के हुलीगुड्डा के एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, छात्रा ने बस रोकने की काफी गुहार लगाई लेकिन, ड्राइवर और कंडक्टर ने बस रोकने से साफ इन्कार कर दिया। मजबूरन छात्रा को चलती बस से कूदना पड़ा। मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के पास सड़क पर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया।

यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चलती बस से कूद मारने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से हुलीगुड्डा के एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतका की पहचान एल श्वेता के रूप में हुई है। पीड़िता कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर में पढ़ती थी। 

घटना क्या हुई थी

बताया जा रहा है कि श्वेता बस से छात्रावास और कॉलेज के बीच आना-जाना करती थी। गुरुवार को भी वह सरकारी बस में सवार हुई और चालक व परिचालक से बस को कॉलेज में रोकने की गुहार लगाई। बावजूद इसके कंडक्टर और ड्राइवर ने लड़की के कहने पर बस रोकने से इनकार कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, श्वेता तब बस से कूदी, जब बस उसके कॉलेज के पास एक स्पीड ब्रेकर पर धीमी हो गई। हालांकि, छात्रा ने इस दौरान अपना संतुलन खो दिया और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हुविनाहादगली तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। हालांकि, उसने दावणगेरे के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा

बस चालक और परिचालक के खिलाफ हुविनाहदगली थाने में मामला दर्ज किया गया है। आक्रोशित छात्रों ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया और छात्र की मौत की निंदा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पास बसों को रोकने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को कई मौकों पर ज्ञापन सौंपे गए। हालांकि, किसी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके लापरवाह रवैये ने अब एक छात्रा की जान ले ली है। गौरतलब है कि प्रतिदिन 540 से अधिक छात्र कस्बे से कॉलेज आते हैं। कॉलेज के पास बसें नहीं रुकती हैं, जिससे उन्हें अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉलेज के पास ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, छात्रा ने लगाई छलांग; मौत