ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ देशकर्नाटक में हो गया चुनावी ऐलान, 10 मई को होगा मतदान; 13 मई को आएंगे परिणाम

कर्नाटक में हो गया चुनावी ऐलान, 10 मई को होगा मतदान; 13 मई को आएंगे परिणाम

साल 2018 विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कर्नाटक को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार मिली थी। हालांकि, बाद में भाजपा कई बागी विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफल हो गई थी।

कर्नाटक में हो गया चुनावी ऐलान, 10 मई को होगा मतदान; 13 मई को आएंगे परिणाम
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 29 Mar 2023 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दक्षिण भारतीय राज्य में एक ही चरण में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं, नतीजें 13 मई को मतगणना होगी राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दावेदारी पेश कर रही हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें पुरुष वोटर 2.62 करोड़ और महिला मतदाता 2.59 करोड़ हैं। इस दौरान आयोग ने बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को वोट फ्रॉम होम यानी घर से ही वोट डालने की सुविधा देने की तैयारी की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के जरूरी आंकड़े
कर्नाटक में एससी/एसटी की हिस्सेदारी 24.5 फीसदी है। जबकि, मुस्लिम मतदाता 16 प्रतिशत हैं। इनके अलावा राज्य में लिंगायत 14 फीसदी और वोक्कलिगा 11 प्रतिशत हैं। साथ ही राज्य की कुल 225 में से 36 सीटें दलित, 15 सीटें आदिवासी, 01 मनोनीत के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 173 सीटें सामान्य होंगी।

पिछला चुनाव
साल 2018 विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कर्नाटक को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार मिली थी। हालांकि, बाद में भाजपा कई बागी विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफल हो गई थी। फिलहाल, विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 121 है। वहीं, कांग्रेस विधायक 70 हैं। जेडीएस के विधायकों की संख्या 30 पर है।

क्या दांव पर?
कर्नाटक को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन फिलहाल सत्ता भाजपा के पास है। ऐसे में कांग्रेस राज्य में दोबारा मजबूत वापसी करने की कोशिश में है। पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सीएम फेस के तौर पर दिखा रही है। साथ ही प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार को भी साध रही है। हाल ही में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

इधर, दक्षिण भारत के राज्यों में विस्तार की कोशिशों में जुटी भाजपा के लिए कर्नाटक ही एकमात्र गढ़ है। ऐसे में पार्टी के लिए कर्नाटक फतह करना काफी अहम होगा। हालांकि, 2023 में तेलंगाना चुनाव भी होने हैं और पार्टी भारत राष्ट्र समिति के सामने चुनौती पेश कर रही है। मौजूदा कार्यकाल में भाजपा ने सीएम बदलकर बीएस येदियुरप्पा की जगह कमान बसवराज बोम्मई को दे दी थी।