ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटक: कांग्रेस MLA का दावा- पार्टी ने फर्जी ऑडियो टेप किया जारी, कहा- नहीं आया मेरी पत्नी को कोई कॉल

कर्नाटक: कांग्रेस MLA का दावा- पार्टी ने फर्जी ऑडियो टेप किया जारी, कहा- नहीं आया मेरी पत्नी को कोई कॉल

कर्नाटक में एक नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बार ने सोमवार को उस ऑडियो टेप को फर्जी करार दिया, जिसमें कथित तौर पर भाजपा ने शक्ति परीक्षण के दौरान उन्हें धन और मंत्री पद की पेशकश की...

कर्नाटक: कांग्रेस MLA का दावा- पार्टी ने फर्जी ऑडियो टेप किया जारी, कहा- नहीं आया मेरी पत्नी को कोई कॉल
बेंगलुरु | एजेंसियांMon, 21 May 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक में एक नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बार ने सोमवार को उस ऑडियो टेप को फर्जी करार दिया, जिसमें कथित तौर पर भाजपा ने शक्ति परीक्षण के दौरान उन्हें धन और मंत्री पद की पेशकश की गई थी। भाजपा के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के शक्ति परीक्षण के मद्देनजर कांग्रेस ने तीन ऑडियो टेप जारी किए थे। पार्टी ने दावा किया था कि येदियुरप्पा सरकार को बचाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को पैसे और मंत्री पद की पेशकश की है। इनमें से एक टेप को कांग्रेस ने हेब्बार की पत्नी और भाजपा नेताओं की बीच बातचीत का अंश बताया था। 

हेब्बार ने सोमवार को कन्नड़ भाषा में फेसबुक पर लिखे पोस्ट में कांग्रेस के दावे पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने ऑडियो टेप के बारे में कहा, उनकी पत्नी के पास इस तरह का कोई फोन नहीं आया। हेब्बार ने कहा, 'यह मेरी पत्नी की आवाज नहीं है। ऑडियो टेप फर्जी है। मैं इसकी निंदा करता हूं।' गौरतलब है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। लेकिन पार्टी को बहुमत से आठ सीटें कम मिली थी, जिसकी वजह से वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।  

सोनिया-राहुल से मुलाकात से पहले बोले कुमारस्वामी- नहीं अपनाएंगे 'रोटेशनल CM' फॉर्मूला

कांग्रेस का दावा     
शक्ति परीक्षण से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। उसने अपने आरोपों के समर्थन में तीन ऑडियो टेप जारी किए थे। एक ऑडियो टेप में कांग्रेस के दावे के मुताबिक बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र और उनके करीबी मित्र बी जे पुत्तुस्वामी हेब्बार की पत्नी से बात कर रहे हैं। इसमें शक्तिपरीक्षण के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर हेब्बार को धन तथा मंत्री पद देने की पेशकश करते हुए सुना जा सकता है। 

भाजपा कर चुकी है खारिज 
भाजपा पहले ही कांग्रेस के दावे को खारिज कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के कर्नाटक चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने ऑडियो टेपों को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस फर्जी ऑडियो क्लिप जारी कर रही है।

कर्नाटकः ये हैं कांग्रेस के 'चाणक्य', जिनकी वजह से येदियुरप्पा को बहुमत परीक्षण से पहले ही देना पड़ा इस्तीफा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें