कर्नाटक में 45 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की रची जा रही साजिश : डीके शिवकुमार
अपडेट नोट--‘मुख्यमंत्री ने किया विरोध-प्रदर्शन ’बॉक्स जोड़ा गया है चुनाव आयोग और भाजपा पर

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में 45 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची रही जा रही है। उन्होंने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सिर्फ विजयपुरा में ही नाम हटाने के लिए 14,000 आवेदन किए गए हैं। डीके शिवकुमार ने कहा कि मतदाता सूची से अल्पसंख्यकों, दलितों और एसटी मतदाताओं के नाम हटाने की इस साजिश में भाजपा शामिल है। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की जानकारी के बिना गैर-कानूनी तरीके से वोट हटाना नामुमकिन है। शिवकुमार ने धमकी दी कि जब तक इस मामले की जांच के आदेश नहीं दिए जाते, तब तक वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी. अंबुकुमार के कार्यालय में धरने पर बैठेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से वोट चोरी और चुनावी अपराध के लिए मामला दर्ज करने को भी कहा है。
आवेदन बहाली का आरोप
शिवकुमार ने दावा किया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए अलग-अलग नामों से कई आवेदन कर रहे हैं। एसआईआर के तहत अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने किया विरोध-प्रदर्शन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर अपना हमला तेज करते हुए मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 आवेदनों के कथित दुरुपयोग की आपराधिक जांच की मांग की है। शिवकुमार ने कई मंत्रियों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि वह तब तक वहां से नहीं हटेंगे, जब तक कथित तौर पर मतदाता सूची में हेरफेर के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की जाती। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विजयपुरा, भाल्की, बेलगावी, मैसूरु, मुदिगेरे और बेंगलुरु समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम, पते और ईपीआईसी नंबर वाले पहले से भरे हुए फॉर्म-7 आवेदन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में ऐसे फॉर्म हासिल किए और मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कई आवेदन जमा किए।

