कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द : खरगे
बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नाटक सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द ही किया जाएगा, जो राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद होगा। वर्तमान में 34 मंत्रियों के स्वीकृत पदों में से 20 खाली हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच कई मंत्री पद के दावेदारों ने मुलाकात की।

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटते ही इस पर फैसला कर लिया जाएगा। डीके शिवकुमार ने तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इससे पहले 28 मई को सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 34 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से फिलहाल 20 पद खाली हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व से समय मिलते ही वह दिल्ली जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी ओर से कोई देरी नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच कई मंत्री पद के दावेदारों ने बेंगलुरु में खरगे से मुलाकात की। इनमें विधायक अशोक पटन, शिवलिंगे गौड़ा और टी.डी. राजेगौड़ा सहित अन्य नेता शामिल थे।


