कर्नाटक में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर (गैर डेयरी) की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 17 अगस्त को यह अधिसूचना जारी की थी। व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि वे एनालॉग पनीर का उपयोग न करें।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनालॉग पनीर (गैर डेयरी) की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के ने बताया कि इसे लेकर 17 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य में एनालॉग, गैर डेयरी पनीर बनाने, पैकिंग, भंडारण, आपूर्ति, थोक और खुदरा बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। आदेश में कारोबारियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी खाद्य उत्पाद या व्यंजन बनाने में एनालॉग पनीर का उपयोग, भंडारण, आपूर्ति या बिक्री नहीं करें।


