ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने जारी किया पार्टी का मेनिफेस्टो, कहा-ये लोगों की 'मन की बात'- VIDEO

कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने जारी किया पार्टी का मेनिफेस्टो, कहा-ये लोगों की 'मन की बात'- VIDEO

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस मौके पर राहुल ने कहा कि पीएम...

राहुल गांधी
1/ 2राहुल गांधी
राहुल गांधी
2/ 2राहुल गांधी
मंगलोर, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Fri, 27 Apr 2018 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस मौके पर राहुल ने कहा कि पीएम मोदी लोगों से अपने 'मन की बात' करते हैं, जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्नाटक के लोगों की 'मन की बात' है। ये ऐसा घोषणा पत्र नहीं है जिसे बंद कमरे में 3-4 लोगों ने बनाया हो। इसे हर जिले और हर समुदाय के पास जाकर तैयार किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बताया कि राज्य में विभिन्न क्षेत्र के लोगों से वृहद चर्चा और जनता के हितों एवं अपेक्षाओं के अनुरूप घोषणापत्र तैयार किया गया है। 

राहुल के विमान में आई खराबी, कांग्रेस ने बताया साजिश, मोदी ने पूछा हाल

उन्होंने कहा कि यह जनता का घोषणापत्र है और पहला ऐसा मौका है, जब घोषणापत्र में प्रत्येक जिलों के संपूर्ण विकास को लेकर जिलेवार इसका ध्यान रखा गया है। राज्य स्तरीय घोषणा-पत्र जारी होने के अगले दिन यानी 28 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवार घोषणा-पत्र जारी करेगी। इसमें बंगलुरु, बेलगांव, गुलबर्गा और मैसूर के लिए पार्टी का अलग-अलग एजेंडा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें