Exit Polls: कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को झटका; JDS के क्या हाल?
Karnataka Election Exit Polls: इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 122-140 सीटें मिल सकती हैं।

Karnataka Election Exit Polls: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बुधवार को मतदान समाप्त होते ही तमाम एग्जिट पोल्स सामने आ गए। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की स्थिति डावांडोल नजर आ रही है। जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103-118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भाजपा को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' और न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के सर्वेक्षण में कांग्रेस को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 62 से 80 सीटें मिलने के आसार हैं। जदएस को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के सर्वेक्षण में कहा गया कि कांग्रेस को 120, भाजपा 92 और जद (एस) को 12 सीटें मिल सकती हैं।
किस एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?
टीवी 9-पोलस्ट्रेट की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि जेडीएस को 21-26 सीटें मिल सकती हैं। अब एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल पर नजर डाल लेते हैं। इसमें संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 83 से 95 और जदएस को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं।
न्यूज नेशन-सीजीएस ने भाजपा को 114, कांग्रेस व सहयोगी दलों को 86 और जदएस को 21 सीटें दी हैं। साथ ही अन्य के खाते में 3 जीतें जाती दिख रही हैं। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के सर्वे में भाजपा को 85 से 100, कांग्रेस को 94 से 108, जदएस को 24 से 32 मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। इनके अलावा, सुर्वण न्यूज-जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को 94 से 117, कांग्रेस को 91 से 106, जदएस को 14 से 24 और अन्य को 0 से 2 सीटों पर सफल होते दिखा गया है।
कर्नाटक में बहुमत के लिए चाहिए 113 सीटें
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। 5 बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में बहुमत के लिए 224 में से 113 सीटों की जरूरत होती है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अलग-अलग बयानों में अपनी अपनी पार्टियों की बड़ी जीत का दावा किया है। मालूम हो कि मतगणना 13 मई को होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

