पूर्वी सिंहभूम में 22 सितंबर को मनेगी कर्मा पूजा
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
आदिवासी उरांव समाज ने पूर्वी सिंहभूम में कर्मा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया है। यह महापर्व 22 सितंबर 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज ने प्रकृति और संस्कृति के इस पर्व की भव्यता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आदिवासी उरांव समाज पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रकृति के महापर्व कर्मा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। झारखंड में इस वर्ष कर्मा पूजा का मुख्य महापर्व 22 सितंबर 2026 को अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी को लेकर समाज की ओर से तैयारी की जा रही है। इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि प्रकृति और संस्कृति के इस अनूठे पर्व को भव्यता के साथ संपन्न किया जा सके।


