विद्यार्थी अपने सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहे :डॉ त्रिवेणी
एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची में करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों ने नागपुरी और कुड़ुख लोकगीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिवेणी साहू ने छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने को कहा और करमा पर्व को मानव-प्रकृति संबंध का प्रतीक बताया।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची में मंगलवार को विद्यार्थियों की ओर से करमा मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में करमा पर्व की मूल भावना को आधुनिक संदर्भों से जोड़ने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने नागपुरी और कुड़ुख लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मुक्त विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति डॉ. त्रिवेणी साहू, विशिष्ट अतिथि रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश साहू, कथावाचक डॉ. वृंदावन महतो, अजीत कच्छप, पूर्व प्राचार्य डॉ. बंदना राय, डॉ. कन्हैया लाल, नकुल तिर्की, डॉ. बिनय प्रकाश अखौरी और डॉ. अनिल बीरेन्द्र कुल्लू मौजूद थे। प्राचार्य डॉ. बीपी वर्मा ने कहा कि करमा पर्व केवल पूजा और उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे संबंध की अभिव्यक्ति है, जिसने सदियों से झारखंड के सामाजिक जीवन को दिशा दी है।
मुख्य अतिथि डॉ. त्रिवेणी साहू ने कहा कि करमा झारखंड की लोकचेतना से गहराई से जुड़ा पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मौके पर डॉ. आरएन सिंह, डॉ. रंजित चौधरी, डॉ. अनुपमा, डॉ. सावित्री कुमारी, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. संजय कुमार षाड़ंगी, डॉ. त्रिभुवन कुमार साही, डॉ. सुबास साहू और डॉ. अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।


