कारगिल विजय दिवस पर शहीदों और वीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
दिवस पर घाटशिला में शहीदों और वीर सैनिकों को किया गया नमन 0 कारगिल विजय दिवस पर घाटशिला गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये लोग घाटशिला। संवाददाता कारग

घाटशिला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद, घाटशिला की ओर से देशभक्ति और सैन्य परंपरा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्मी बिगुल की धुन और एनसीसी कैडेटों के एस्कॉर्ट के साथ हुई। पद्मश्री जानुम सिंह सोय, शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मोहम्मद जावेद, कैप्टन धनों टुडू, लायंस क्लब इंटरनेशनल की चेयरमैन पूरबी घोष और मजदूर नेता ओम प्रकाश सिंह का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मोहम्मद जावेद, कैप्टन धनों टुडू, सेना मेडल गैलेंट्री से सम्मानित रघुनाथ हांसदा, कैप्टन सुगदा मंडी, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार एसएल दत्ता, एएसआई भांजे बारी, एएसआई अशोक महाकुड़ और एएसआई रतन मुर्मू समेत वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। वहीं किड-जी घाटशिला के नन्हे बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया और पूरी फिजा देशभक्ति के रंग में रंग गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक अर्धसैनिक सेवा परिषद की ओर से परिचर्चा भी आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक संगठन के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने हिस्सा लिया। परिचर्चा में शहीद सैनिक परिवारों, वीर नारियों और अलंकृत वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को उचित सम्मान और सुविधाएं दिलाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश के कई राज्यों में शहीद सैनिकों, वीर नारियों और अलंकृत सैनिकों के लिए वार्षिक आर्थिक सहायता, राज्य परिवहन में यात्रा रियायत, सरकारी नौकरी में आरक्षण तथा विशेष मामलों में जमीन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इसी तर्ज पर झारखंड सरकार से भी सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। वहीं ‘घाटशिला गौरव सम्मान’ को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विभिन्न सुझाव रखे गए। इस दौरान आईसीसी वर्कर्स यूनियन के सचिव ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक विजय पांडेय, शिक्षक विपिन कुमार सिंह, शिक्षक एपी सिंह, शिक्षक तपन अधिकारी, पत्रकार रूपेश दुबे, बैंकर तापस दत्ता, पूर्व सैनिक कैप्टन धनों टुडू, समाजसेवी विक्रम शव और शौर्य चक्र विजेता वारंट ऑफिसर मोहम्मद जावेद ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सेना मेडल गैलेंट्री रघुनाथ हांसदा, एएसओ अनुप कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार गोविंद सोरेन, नायब सूबेदार सुशील मुर्मू, सार्जेंट रविंद्र कुमार सिंह, हवलदार गणेश मुर्मू, हवलदार पुताई मुर्मू, हवलदार सुरेश बास्के, हवलदार मनोहर समद, हवलदार दिलीप हांसदा, हवलदार पुताई हेंब्रम, एएसआई अशोक महाकुड़, एएसआई भांजे बारी और एएसआई रतन मुर्मू समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


