स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

सिखेड़ा के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। सक्सेस प्ले स्कूल के बच्चों ने पैरामिलिट्री ड्रेस पहनकर इस दिन को धूमधाम से मनाया। प्रबंधक अरविंद कुमार ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

सिखेड़ा/ जानसठ क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में छात्रों के द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जानसठ के सक्सेस प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स की ड्रेस पहनकर कारगिल विजय दिवस धूमधाम के साथ मनाया।प्रबंधक अरविंद कुमार ने छात्र छात्राओं के समक्ष कारगिल विजय दिवस के विषय में बताते हुए कहा कि यह दिन भारत के शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस दिन हम हमारे वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था।

जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इसमें भारत विजय हुआ। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने शहीदों की वेशभूषा पहनकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान मंजू, मोनिका ओर प्रीति का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , Byelection 2026 Result Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया