कैडेटों ने निकाली देशभक्ति रैली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में योगदा सत्संग कॉलेज की एनसीसी इकाई ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को याद करते हुए एक देशभक्ति रैली निकाली। कैडेटों ने कारगिल विजय के महत्व को दर्शाते पोस्टर प्रदर्शित किए। लेफ्टिनेंट डॉ. अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में 46 कैडेटों ने भाग लिया और शहीदों को नमन किया।

रांची। योगदा सत्संग कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को याद करते हुए रविवार को देशभक्ति रैली निकाली गई। इस अवसर पर कैडेटों ने कारगिल विजय के महत्व को दर्शाते आकर्षक पोस्टर प्रदर्शित किए, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में 46 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।
ये भी पढ़ें:कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें:डीएवी बरियातू में सेना के शौर्य को किया याद


