बागपत के आठ सपूतों ने कारगिल की चोटियों पर लिखी थी वीरता की अमर कहानी

हिन्दुस्तान, बागपत
share

भारत ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान को हराया। बागपत के आठ शहीदों की शौर्यगाथा आज भी लोगों के दिलों में बसी है। इन वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। सरकार ने उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया है। कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा।

बागपत के आठ सपूतों ने कारगिल की चोटियों पर लिखी थी वीरता की अमर कहानी

बड़ौत। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस ऐतिहासिक विजय को आज 27 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बागपत के आठ वीर सपूतों की शौर्यगाथा आज भी जिले के जन-जन के हृदय में अमर है। उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। कारगिल युद्ध में बागपत जिले के बिनौली के पद्म सिंह, सिरसली के यशवीर सिंह, बूढ़पुर के सुबोध कुमार, रमाला के इंद्रजीत सिंह, बावली के अनिल कुमार, खेकड़ा के राजेंद्र सिंह, जिवाना गुलियान के जितेंद्र सिंह और लहोड्डा के कोमल शर्मा ने देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। इन सभी जांबाजों ने दुश्मनों के सामने अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए इन आठ वीरों में सबसे अधिक शहीद बड़ौत तहसील क्षेत्र के रहे। आज भी उनके गांवों में उनके पराक्रम की कहानियां बच्चों को सुनाई जाती हैं。

शहीदों की अमर गाथा

ग्रामीण गर्व से बताते हैं कि उनके गांवों ने देश की रक्षा के लिए अपने लालों को हंसते-हंसते मातृभूमि पर न्यौछावर किया था। इन अमर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए जिले में उनके नाम पर शहीद स्मारक, ग्राम प्रवेश द्वार और प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्मारकों पर हर राष्ट्रीय पर्व और विशेष अवसर पर लोग पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन करते हैं। यह स्मारक नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और देश सेवा की भावना भी जागृत करते हैं। शहीदों के बलिदान का सम्मान करते हुए सरकार ने उनके परिवारों को गैस एजेंसी, राशन कोटा/डीलर, पेट्रोल पंप, सरकारी नौकरी, पेंशन सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की हैं, ताकि देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान का सम्मान हमेशा बना रहे।

परिजनों को मिला योजनाओं का लाभ

बड़ौत। यदि शहीद जवानों के परिजनों को सरकार से ओर से मिलने वाली सहायता, योजनाओं की बात करें तो सभी शहीदों के परिजनों को लाभ मिला। बावली के शहीद अनिल तोमर के परिजनों को गैस एजेंसी, बिनौली के पद्म सिंह समेत दूसरे शहीद जवानों के परिजनों को भी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप आदि योजनाओं का लाभ दिया जाना था, हालांकि, कुछ परिवारों ने गैस एजेंसी के बजाय सीधे आर्थिक पैकेज और कृषि भूमि या सेना में अनुकंपा नियुक्ति को प्राथमिकता दी। लोहड्डा के शहीद कोमल शर्मा शहादत से प्रेरणा लेकर उनके छोटे भाई प्रवीण कुमार देश सेवा की जिद के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए और वर्तमान में देश की रक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा लिबरलाइज्ड फैमिली पेंशन भी मिल रही है। सरकार की नीति के तहत बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए विशेष सहायता और रियायतें दी गईं।

श्रद्धांजलि सभाओं का होगा आयोजन

बड़ौत। रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिलेभर के शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा। प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन करेंगे। 27 वर्ष बीत जाने के बाद भी बागपत के इन आठ अमर शहीदों के नाम जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व, सम्मान, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के प्रतीक बने हुए हैं। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह संदेश देती रहेगी कि मातृभूमि की रक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं और देश के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कारगिल विजय दिवस कब मनाया गया?−
कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999 को मनाया गया था।
Nazim Azad

लेखक के बारे में

Nazim Azad

शॉर्ट बायो:
नाजिम आजाद पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बागपत में ब्यूरो प्रभारी के पद पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
नाजिम आजाद भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बागपत जिले के ब्यूरो प्रभारी हैं। बागपत और शामली जनपद में 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विशेष खबरों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

कॅरियर का सफर
नाजिम आजाद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में राष्ट्रीय सहारा अखबार से की। इसके बाद शाह टाईम्स में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। स्टार न्यूज और आजतक जैसे नामचीन न्यूज चैनलों में भी अपनी सेवा दी। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार जिले के ब्यूरो प्रभारी के रुप में कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए राजनीति शास्त्र, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातक होने से नाजिम को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। ब्यूरो प्रभारी रहते हुए एडिटिंग, न्यूज कंटेंट और पैकंजिंग के साथ-साथ टीम के नेतृत्व में पारंगत होने का मौका मिला।

उच्च शिक्षा और लक्ष्य
राजनीति और न्यूज कंटेंट आदि विषयों पर नाजिम की गहरी समझ है। राजनीति और सामाजिक मुददों से जुडी उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। नाजिम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
टीम से समन्वय के साथ समय प्रबंधन
डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचारों की पैकजिंग
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबागपत के आठ सपूतों ने कारगिल की चोटियों पर लिखी थी वीरता की अमर कहानी