करीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती को लेकर क्विज

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के इतिहास विभाग ने महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधी के जीवन दर्शन और उनके विचारों से जोड़ना था। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें फरहीन और नीलेश राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

करीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती को लेकर क्विज

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के इतिहास विभाग की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी : लाइफ, लिगेसी और लीडरशिप थीम पर आधारित आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, उनके विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान से जोड़ना था। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रेयाज़, इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. कौसर तस्नीम, तथा फैकल्टी मेंबर डॉ. मोहम्मद शाहनवाज़ और डॉ. इंद्रसेन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने आधुनिक संदर्भ में गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनकी विरासत को केवल इतिहास तक सीमित न रखकर वर्तमान समाज में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया। क्विज़ मास्टर आयुष्मान शर्मा ने विभिन्न चरणों में मुकाबले का सफल संचालन किया। कड़े मुकाबले के बाद फरहीन और नीलेश राज की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्फा और सोनम कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों के ज्ञान और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती को लेकर क्विज