कपिल सिब्बल ने एसआईआर पर सवाल उठाया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न राज्यों में इसे चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल कर रही है, खासकर झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों को लक्षित किया जा रहा है। सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की।

नई दिल्ली, एजेंसी। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची में हेरफेर करने की कवायद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में जारी एसआईआर भाजपा को चुनाव जीतने में मदद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सिब्बल की यह टिप्पणी उस खबर के बाद आई, जिसमें दावा किया गया था कि झारखंड के गोड्डा जिले में भाजपा के एजेंट मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जता रहे हैं।
सिब्बल ने इम मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है।


