तीसरे सोमवार को जलाभिषेक को निकले कांवड़िया
तीसरे सोमवार को जलाभिषेक को निकले कांवड़िया तीसरे सोमवार को जलाभिषेक को निकले कांवड़िया तीसरे सोमवार को जलाभिषेक को निकले कांवड़िया

सावन माह के तीसरे सोमवार के लिए जलाभिषेक करने को कांवड़िया निकलने लगे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में दूर-दराज से आने वाले कांवड़िया कछला की ओर रवाना हुए। शुक्रवार से कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद तीसरे सोमवार तक यह संख्या बढ़कर लाखों में पहुंचेगी। पुलिस प्रशासन भी बढ़ती संख्या को देखते हुए पहले से ज्यादा निगरानी बरत रहा है। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर के अलावा दूर-दराज से कांवड़िया आना शुरू हो गए हैं। गुरूवार को सुबह से ही दूर-दराज से कांवड़ लेने के लिए भोले भक्तों की टोलियां शहर के साथ ही बाहर बाईपास से गुजरती रहीं। गुरूवार को शाम तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्था कछला गंगा की ओर रवाना हुए।
सुरक्षा व्यवस्था
कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही वहां पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम बढ़ाने शुरू कर दिए गए हैं। गुरूवार से ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख इस बार पुलिस प्रशासन के अलावा खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। खुफिया एजेंसियां अनुमान लगा रही हैं कि रविवार तक यह संख्या आठ लाख से पार जाएगी।
स्थानीय कांवड़िया
फिलहाल दूर-दराज से कांवड़िया यहां पहुंच रहे हैं, ऐसे में शनिवार और रविवार को स्थानीय कांवड़िया जब निकलेंगे तो कांवड़ रूट से लेकर कछला गंगा घाट तक कांवड़िया बढ़ते ही जाएंगी। रविवार को शाम तक लाखों की संख्या में कांवड़िया कछला गंगा घाट पर इकट्ठा होंगे।
भंडारे की शुरुआत
आज से कछला रूट पर शुरू हो जाएंगे भंडारे
तीसरे सोमवार के लिए जलाभिषेक करने को कांवड़िया की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार से कांवड़ियों की सेवा के लिए सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारों का आयोजन शुरू हो जाएगा। बाईपास से लेकर कछला गंगा घाट तक शुक्रवार को कई जगह भंडारे आयोजित होंगे इसके बाद सोमवार तक जगह-जगह भंडारे आयोजित कराए जाएंगे।


