चुनावीवीर हैदराबाद के कंते ने भी राज्यसभा के लिए किया नामांकन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में हैदराबाद के कंते सयन्ना ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। कंते ने कई बार लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद चुनाव लड़े हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है और 10 प्रस्तावकों के लिए राजनीतिक दलों और विधायकों से संपर्क कर रहे हैं।

चुनावीवीर हैदराबाद के कंते ने भी राज्यसभा के लिए किया नामांकन

लखनऊ। हैदराबाद के मेडचल मलकाजगिरी निवासी कंते सयन्ना ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। सयन्ना कई बार लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद के साथ उप राष्ट्रपति का भी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कंते ने बताया कि वह 10 प्रस्तावकों के लिए राजनीतिक दलों और विधायकों से संपर्क कर रहे हैं।कंते ने शपथपत्र में तीन लाख की चल संपत्ति घोषित की है। इनके पास 2.5 लाख की एक कार है और 50 हजार रुपये कैश हैं। कंते ने बताया कि उन्होंने भारतीय राजनीति पर उस्मानिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। इसके पहले वह पांच बार लोकसभा, 8 बार विधानसभा, 6 बार विधान परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं।

उप राष्ट्रपति के चुनाव प्रक्रिया का भी वह हिस्सा रहे हैं। नामांकन करने के बाद बातचीत में कंते सयन्ना ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ 10 प्रस्तावकों की जरूरत है। वह राजनीतिक दलों और विधायकों से सपर्क कर रहे हैं और राज्यसभा चुनाव में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचुनावीवीर हैदराबाद के कंते ने भी राज्यसभा के लिए किया नामांकन