सीएसजेएमयू छात्रों को रेल टिकट में मिलेगी रियायत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रेल यात्रा में रियायत मिलेगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की पहल से यह सुविधा प्राप्त होगी। योग्य छात्रों को रेलवे रियायत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिससे उन्हें टिकट में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा केवल काउंटर टिकट पर लागू होगी।

सीएसजेएमयू छात्रों को रेल टिकट में मिलेगी रियायत

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्र-छात्राओं को अब रेल यात्रा में रियायत मिलेगी। यह सुविधा छात्रों को पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल से मिल रही है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के प्रयास से यह सुविधा छात्रों को मिलेगी। योग्य छात्रों को निर्धारित नियमों के तहत विश्वविद्यालय की ओर से रेलवे रियायत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके आधार पर छात्र रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार रियायती यात्रा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राएं अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। अवकाश के दौरान गृह नगर जाने और वापस आने में होने वाला यात्रा खर्च कई छात्रों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है।

इसके लिए विवि ने प्रयागराज मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया। यह तय हुआ कि बोर्ड की ओर से रियायत फॉर्म विवि को दिए जाएंगे। बाहर यात्रा करने वाले छात्र डीएसडब्ल्यू से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा केवल काउंटर टिकट पर ही मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। काउंटर पर टिकट बुक कराने वाले छात्र को टिकट फॉर्म के साथ रियायती फॉर्म भी दिखाना होगा। छात्रों को टिकट में 50 फीसदी तक की रियायत मिल सकेगी। यात्रा के दौरान छात्रों को अपना आई-कार्ड भी लगाना होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएसजेएमयू छात्रों को रेल टिकट में मिलेगी रियायत