यूपीआई पर शुल्क लगाना गलत, वापस ले सरकार
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की बैठक जरीब चौकी के निकट हुई। सदस्यों ने यूपीआई पर लागू एमडीआर शुल्क का विरोध किया, यह कहते हुए कि यह कारोबार को प्रभावित करेगा। यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया, तो वे जोरदार आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की बैठक जरीब चौकी के पास हुई। यूपीआई पर लगने वाले एमडीआर का पुरजोर विरोध किया। कहा कि यह शुल्क कारोबार को पछाड़ देगा। सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो जोरदार आंदोलन होगा। सुबोध चोपड़ा, मो.कलीम, आयुष द्विवेदी, अनूप तिवारी, प्रवीन अग्रवाल, अमर शंकर गुप्ता, यशपाल सिंह आदि रहे।


