कानपुर सुपर स्टार ने बनाया लखनऊ में घरेलू मैदान

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर सुपर स्टार ने अपने घरेलू मैदान के लिए लखनऊ का चयन किया है। पहले सत्र में कमला क्लब वाला मैदान, और दूसरे और तीसरे सत्र में ग्रीन पार्क स्टेडियम उपयोग किया गया था। चार्ट की शुरुआत 14 अगस्त से होगी, जबकि प्रशिक्षण शिविर 1 से 11 अगस्त तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

कानपुर सुपर स्टार ने बनाया लखनऊ में घरेलू मैदान

कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन से पहले कानपुर सुपर स्टार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ को अपना घरेलू मैदान चुना है। टीम पहले सत्र में कानपुर के कमला क्लब को घरेलू मैदान बनाया था। जबकि, दूसरा व तीसरा सीजन जब लखनऊ में हुआ था तो टीम का घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम था। ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग की तैयारियां और कमला क्लब में उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल प्रस्तावित होने के कारण कानपुर सुपर स्टार का प्रशिक्षण शिविर एक से 11 अगस्त के बीच लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग का आगाज होगा।

कानपुर सुपर स्टार का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वर्ष 2023 में ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले सत्र में टीम ने 10 में से केवल तीन मुकाबले जीते थे। वर्ष 2024 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और 10 में से पांच मैच जीता। 2025 में टीम की लय फिर बिगड़ गई और वह 10 में से सिर्फ तीन मैच जीत सकी।चौथे सत्र में टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान समीर रिजवी, आदर्श सिंह, मोहम्मद अमान, कर्ण शर्मा, प्रियांशु पांडेय, यशोवर्धन सिंह और मोहसिन खान पर रहेगी। आईपीएल में धमाका कर चुके समीर रिजवी और अंडर-19 इंडिया टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले आदर्श सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में मोहसिन खान, आकिब खान, शिवम बंसल, विनीत पनवार और सत्यम से टीम को उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकानपुर सुपर स्टार ने बनाया लखनऊ में घरेलू मैदान